Categories: Uncategorized

तुर्कपट्टी पुलिस की बर्बरता दो भाइयों को पीटा घर की महिलाओं को भी चोट

पीड़ित की प्रेसवार्ता की वीडियो हो रही वायरल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रुदवलिया में दो भाईयों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने दोनों भाइयों को केवल पीटा ही नहीं, बल्कि थाने ले जाकर भी लाठियों से पिटाई की। इस दौरान एक युवक का पैर टूट गया और दूसरे की आँख में गंभीर चोट आई। पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस ने घर की महिलाओं को भी धक्का देकर घायल किया, जब वे युवकों को छुड़ाने के लिए पहुंची थीं।
घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए वायरल वीडियो में पीड़ित दीपक मिश्र (30 वर्ष) ने कहा है कि सोमवार को उनके तीन भाईयों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दूसरे भाई के बेटे ने डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी विवेक के कार्रवाई करते हुए, उनके साथ मारपीट की। दीपक मिश्र ने यह भी बताया कि परिवार में तिलक समारोह था और जिस युवक का पैर टूटा है, उसे इस घटना के कारण गंभीर मानसिक आघात भी पहुंचा है। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और सभी को शांतिभंग के तहत चालान किया गया। यह घटना पुलिस की निरंकुशता और बर्बरता का स्पष्ट उदाहरण है, जो आम जनता के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या कानून का पालन करने वालों के द्वारा इस तरह की हिंसा उचित है?

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago