विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल से किया गया। इस अभियान का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव हेतु शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान वेक्टर जनित बीमारियों के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार जैसे रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले ‘दस्तक अभियान’ के माध्यम से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) तथा हीट वेव से बचाव के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही बुखार, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे वेक्टर जनित और जलजनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, हीट वेव से बचाव के लिए शेल्टर, तथा मौसम की जानकारी का सार्वजनिक प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि एवं अन्य विभागों का समन्वय रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago