घटना जनवासा उठने के दरम्यान रानीपुर थाना क्षेत्र में हुई
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार निवासी मुकेश चौहान की बारात में छिनैती की घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौरा के पास हुई।
मुकेश चौहान की बारात मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर में स्वर्गीय रामजीत चौहान के यहां जा रही थी। बाराती रानीपुर थाना क्षेत्र के करहा बाजार से डीजे के साथ पैदल चल रहे थे। दूल्हे के भाई संजय चौहान सबसे आगे थे और बाकी बारातियों को रास्ता दिखा रहे थे। उनके हाथ में एक बैग था।
इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। उन्होंने संजय चौहान के हाथ से बैग छीन लिया और चिरैयाकोट की तरफ भाग गए। बैग में 40,000 रुपये थे। बारातियों ने बोलेरो से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रानीपुर पुलिस और एसओजी टीम मामले की जांच में जुटी ।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…