संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिनांक 03 दिसम्बर को “विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न श्रेणी के व्यक्तियों, संस्थाओं को “राज्य स्तरीय पुरस्कार-सम्मान” दिये जाते है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार के पात्र व्यक्ति निम्नलिखित श्रेणी के हो सकते हैं जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजनो हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिये सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त” वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजनो को पुनर्वास सेवांए प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था है।
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने उपरोक्तानुसार श्रेणी से सम्बन्धित पात्र अभ्यार्थियों/संस्थाओं द्वारा विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण/अभिलेखो सहित 02 प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन संत कबीर नगर में दिनांक 10 जुलाई 2024 तक उपलब्ध करायें।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…