डीएम-एसपी ने आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए किया पैदल गश्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से जनता मे सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मेंहदावल में पैदल गस्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान डीएम व एसपी ने मतदान तिथि 25 मई 2024 को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता किसी के प्रलोभन एवं डराने धमकाने तथा बहकावे पर नहीं आएंगे, अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी स्वेच्छा से करें, कोई व्यक्ति अगर आप लोगों को डराता या धमकाता है तथा प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराए तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
गश्त के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल रामकृष्ण मिश्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

52 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago