निर्वाचन आयोग ने लोक सभा निर्वाचन-24 के दृष्टिगत मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए सांकेतिक भाषा में 8 वीडियो जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मूक बधिर दिव्यांगो एवं आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में 08 वीडियो तैयार किया गया है।
जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी यह वीडियो मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदाता मार्गदर्शिका, मतदान के दिन क्या-क्या सावधानी रखनी है एवं कौन-सा पहचान दस्तावेज लेकर बूथ पर जाना है, मतदान की प्रक्रिया, अपना वोट कैसे डालना है सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न सुविधाओं से सम्बन्धित जारी किये गये ऐप (सक्षम एप, वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी एप, सी-विजिल एप, आदि) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
उन्हांने बताया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये वीडियो से दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं (रैम्प, व्हीलचेयर, ब्रेलयुक्त ईवीएम, विशेष स्वयंसेवक, दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु अलग-अलग लाइन तथा परिवहन सुविधा, सांकेतिक भाषा इत्यादि) सहित घर से मतदान की सुविधा, डाक मतपत्र की सुविधा एवं मतदाता शपथ की जानकारी इत्यादि प्राप्त की जा सकती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago