पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया श्रेय

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल विकासखंड के ग्राम पंचायत खन्हौली की होनहार बेटी अनुष्का पटेल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में पहले ही प्रयास में 531 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से गांव और आस-पास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अनुष्का पटेल, उपेंद्र पटेल की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
अपनी सफलता पर अनुष्का ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, जिससे उन्हें लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना उनका सपना है और भविष्य में वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं।
अनुष्का की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि गांव की बेटियों की ऐसी सफलताएं अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि अनुष्का आगे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
अनुष्का की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो ग्रामीण परिवेश से भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

3 hours ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

15 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

16 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

16 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

16 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

18 hours ago