पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए जाने के पांच दिन बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक जारी रहने से गोरखपुर और देवरिया के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक छोटे वाहनों और आम यात्रियों के लिए प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, व्यापारी और मरीज पुल के दोनों ओर वाहन बदलने को मजबूर हैं। यात्री एक तरफ वाहन से उतरकर पैदल सेतु पार करते हैं और दूसरी ओर पहुंचकर दूसरा वाहन पकड़ते हैं। इससे समय के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि सेतु बंद हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ है और न ही प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोई ठोस व्यवस्था की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सेतु निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए तथा जब तक निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक आम लोगों के लिए प्रभावी डायवर्जन और वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान अभिषेक साहनी, राहुल साहनी, रवींद्र कुमार, नरसिंह निषाद, बबलू हरिजन, मलखा हरिजन, भरत, जितेंद्र जायसवाल एवं सुरेंद्र जायसवाल सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेतु निर्माण की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कार्य शुरू होने की स्पष्ट तिथि घोषित नहीं की गई है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

3 hours ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

15 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

16 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

16 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

16 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

18 hours ago