ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को भेजा पत्र, बरसात से पहले जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर दिया जोर।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रशासन से जनहित में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने की अपील की है।
ज्ञापन में उन्होंने गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए गांवों और स्कूलों में लगे हैंडपंप, नल एवं वाटर कूलर की मरम्मत कराने, साथ ही गलियों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी कराने पर भी जोर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैंकों के कोड बदलने से कई फर्मों के भुगतान प्रभावित हुए हैं, जिसे दुरुस्त कराने के लिए डीसी मनरेगा को आवश्यक निर्देश देने की आवश्यकता है। साथ ही पंचायतों के सभी लंबित भुगतान जल्द कराने के लिए पंचायत सचिवों को प्रभावी आदेश देने की मांग भी की गई है।
बरसात से पहले नालों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान तथा सड़कों और कच्चे मार्गों पर बने गड्ढों को भरवाकर मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है। वहीं विधायक एवं सांसद निधि से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई है।
उन्होंने चकरोड एवं खेतों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव, तथा डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय करने की आवश्यकता जताई है। साथ ही वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को शीघ्र लागू करने की मांग भी उठाई गई है।
ज्ञापन में स्कूलों के कायाकल्प, भवन मरम्मत, स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं के विकास, पशुपालन से जुड़े ढांचागत सुधार एवं पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण को वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में प्राथमिकता देने की अपील की गई है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त मांगों पर कार्रवाई कर संगठन को अवगत कराया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago