शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस को काल करें छात्राएं

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 पर दी गयी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। छात्राएं निर्भीक होकर इस नम्बर पर काल कर अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद ले सकती हैं। यह बातें तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कही। वह छहूँ स्थित सीपीएस इंटर कालेज पर महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस सभी की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध हैं लेकिन महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित ब्यवहार समाज के लिए अभिशाप है। छात्राओं के साथ रास्ते में या कहीं और भी मारपीट,छेड़छाड़,आदि की घटनाएं होती हैं तो वह तुरन्त 1090 या 181 पर काल कर सकती हैं। पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर पूरी मदद करेगी ।यह काल पूरी तरह निःशुल्क होता है। किसी के भय या बहकावे में न आएं बल्कि बिना झिझक के अपनी परेशानियां पुलिस को बताएं। आपकी सारी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखते हुए आरोपी के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा।उन्होंने विद्यालय में एक शिकायत पेटी रखने के साथ ही अपना सीयूजी नम्बर सभी छात्राओं सेव करवाया।थाना की महिला कांस्टेबल ज्योति झा,अनामिका सिंह,प्रियंका सिंह ने भी अपनी बातें रखीं तथा अलग से छात्राओं से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया तथा पुलिसकर्मियों के स्वागत किया। कार्यशाला में करीब पांच सौ छात्राओं ने हिस्सा लिए। इस दौरान एसआई आशीष सिंह, गौरव राय, कांस्टेबल संजय यादव, राहुल, सुनील राजभर सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago