संजीवनी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के बृजमनगंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित संजीवनी अस्पताल को सील करने की कार्यवाही की गयी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उक्त अस्पताल के नियमविरुद्ध तरीके से संचालित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बृजमनगंज थाना स्थित संजीवनी अस्पताल पहुंची। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक, चिकित्सक व अन्य लोग मौके से भाग गए। टीम द्वारा जाँच करने पर पाया गया कि अस्पताल गैर-पंजीकृत है और अनाधिकृत रूप से संचालित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओटी सहित पूरे अस्पताल को सील कर दिया और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि अस्पताल संचालक विपिन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी फुलमनहा हैं। अस्पताल से प्राप्त दस्तावेजों की जांच की जा रही और जाँच के उपरांत अस्पताल संचालक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के साथ अन्य विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अनाधिकृत रूप से अस्पतालों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे अस्पतालों व उनके संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago