एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

शरीर को स्वस्थ व मन को शांत और केंद्रित बनाता है खेल

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एचआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल और तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विद्यालय के चारों हाउस ने अनुशासित और जोशीले अंदाज में भाग लिया। खेल उत्सव में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, महोत्सव में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार प्राप्त किए, इस आयोजन में लॉन्ग जंप, हाई जंप, रेस, जैवलिन थ्रो, मेंढक कूद ,गुब्बारा फोड़ना, चम्मच, संगमरमर दौड़ और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने के लिए विशेष प्रयास किए, एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल के डॉ ज्योत्स्ना ने कहा कि मानव जीवन के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद का भी विशेष महत्व है, खेल में हार जीत से ज्यादा खेल भावना महत्वूर्ण होती है, उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए सतत रूप से ईमानदारी पूर्वक प्रयास करें, उन्होंने कहा कि कैंब्रिज स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जा रही है। वहीं आईटी प्रबंधक संतोष राउत ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमारे मन को शांत और केंद्रित बनाता है, यह छात्रों को जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाता है। मौके पर स्पोर्ट्स टीचर चंदा कुमारी, नवीन सैबा, सुनील सिंह, आलोक वर्मा, रौशन श्रीवास्तव और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

12 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

13 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

13 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

13 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

13 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

14 hours ago