अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुलानी के अलिबक्स पुर टोला की अमरावती पत्नी बैरिस्टर 55 वर्षीय की ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना में रोशनी पुत्री बैरिस्टर एवं शर्मिला पुत्री शंकर भी घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया।ड्राइवर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
घटना की जानकारी होते ही फरेंदा सीओअनिरुद्ध कुमार,थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लेकर थाने ले गई।परिवार में मृतक महिला का पति बैरिस्टर बाहर कमाने गया है।घर पर बड़ा बेटा अजय 22 वर्ष, बेटी गुड़िया 17 वर्ष और छोटी बेटी रोशनी 15 वर्ष है।रविवार की दोपहर मे घर के बगल में पेड़ की छांव के नीचे महिला चारपाई पर बैठी थी साथ में उसकी छोटी बेटी रोशनी 15 वर्ष और गांव की बेटी शर्मिला 20 वर्ष भी बैठी थी कि दोपहर 12 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली रौंद दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

60 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

1 hour ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

1 hour ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

1 hour ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

2 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

2 hours ago