भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियांव गांव निवासी सूबेदार मेजर श्याम नारायण मिश्र के पार्थिव शरीर को रविवार को भागलपुर के कालीचरण घाट पर पांच तत्व में विलीन कर दिया गया ।
आपको बता दे की सूबेदार मेजर सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में 211 बटालियन में तैनात थे। जिनका बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया। सीआरपीएफ के जवानो ने इनको सलामी देते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उनके पार्थिव शरीर को भागलपुर के कालीचरण घाट पर रविवार के दिन उनके पुत्र मनीष कुमार ने मुखाग्नि दी और दाह संस्कार कर दिया गया। सीआरपीएफ के जवान तथा मजिस्ट्रेट , मईल पुलिस अमित कुमार राय भागलपुर पुलिस चौकी के दीवान धर्मेंद्र यादव अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। इस सीआरपीएफ के जवान को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग उमड़ पड़े। नरियांव गांव के रामाश्रय कुशवाहा ग्राम प्रधान दिलीप, दयाशंकर मिश्र ,पंकज ,धीरज, मुन्ना, ओमकार, सोनू ,बालेंदु, वीरेंद्र, सूबेदार बीके शुक्ला, राजू, हरदास मिश्रा इत्यादि सैकड़ो लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…