पशुपालक के द्वार पर होगा पशुओ का उपचार

मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का शुभारंभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पशुचिकित्सालय तथा औषधालय की स्थापना एव्ं शुध्रिकरण के अंतर्गत 201 करोड़ की लागत की 520 मोबाइल वेटेनरी यूनिट का शुभारंभ फ्लैग ऑफ पांच कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया। इस क्रम में जनपद कुशीनगर में मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ कलेक्ट्रेट परिसर कुशीनगर से विधायक पडरौना मनीष जयसवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी , उपायुक्त मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अलावा जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी सेवा प्रदाता फ़र्म के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार, जिला समन्यवक् राणा सिंह उपस्थित रहे। यह योजना जनपद के कुल 638905 पशुओं हेतु संचालित की जायेगी ।पशुपालकों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करना होगा जिसके क्रम में मोबाइल वेटेरिनरी वाहन पूरी टीम के साथ सभी जरूरी दवाओं एव्ं उपकरणों के साथ पशुपालक् के द्वार पर उनकी समस्या का समाधान करेगी, जनपद के दो वाहन निर्धारित रूप पर एव्ं एक इमर्जेंसी रूट पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित होंगी । इमर्जेंसी रूट पर प्रातः 10:00 बजे से 8:00 बजे तक संचारित की जायेगी साय 8 बजे के बाद प्राप्त हुई पशुपालकों की काॅल काल सेंटर पर रिकॉर्ड की जायेगी जिनके सापेक्ष सेवाएं, आगामी दिवस पर उपलब्ध कराई जायगी, शेडुल रूट पर संचालित होने वाले वाहन प्रत्येक दिन 3 ग्राम सभाओं में शिविर /कैंप करेंगे। मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के द्वारा पशुपालक् के द्वार पर दी जाने वाले चिकित्सा सेवाओं पर लिए जाने वाले पंजीकरण शुल्क पशु चिकित्सालयो पर ली जाने वाली शुल्क के समान शुल्क लिया जाएगा। इसकी अतिरिक्त कोई शुल्क देय नहीं होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

21 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

26 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

32 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

37 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

41 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

2 hours ago