रैली कर लोगो को दिया गया स्वच्छता का संदेश

झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा) बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज कोना बरही में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन, स्वच्छता रैली एवं झांकी निकालकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं शौचालय का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कॉलेज बरही से रैली की शुरुआत करके आस पास के विभिन्न गांवों के मलिन बस्तियों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर, लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया गया। रैली के उपरांत बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। राज्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन योगेंद्र मौर्य ने कहा कि आपदा की घड़ी में, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं, चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या मानवीय आपदा सभी आपदाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपनी भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग के प्रवक्ता अनिल शुक्ल ने कहा कि आपदा प्रबंधन युवाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना उसमें विशेष सहयोग करती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .महेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रशिक्षण लेकर हर युवा देश और समाज के लिए कार्य करेगा। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों के प्रति कार्यक्रम अधिकारी डा. श्रवण कुमार ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार, वीरेंद्र यादव ,रीना सिंह, रूपेश श्रीवास्तव सहित अर्चना, अंजली, श्वेता करिश्मा ,महिमा ,सतीश, अंकिता यादव, अंकिता तिवारी, गोल्डी, नेहा , मुस्कान सिंह, देवसी, रविमोहन शांति नीतू यादव, श्यामू ,धीरज ,सत्य प्रकाश इत्यादि स्वयंसेवकों ने अपनी विशेष भूमिका निभाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

2 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

6 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

11 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

1 hour ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

1 hour ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

1 hour ago