Categories: Uncategorized

हीट बेव से पशुओं को बचाने का उपाय करें पशुपालक- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में हीटवेव से सम्बन्धित बीमारियों के प्रबन्धन हेतु बैठक, विकास भवन कार्यालय पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य द्वारा आहूत की गयीं। बैठक में हीटवेट के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य ने कहा आने वाले दिनों में हीट वेव और बढ़ेगी, तापमान बढ़ने से पशुओं के बीमार होने और उनकी उत्पादन क्षमता प्रभावित होने का डर है, लू के कारण पशुओं को डिहाईड्रेशन, बुखार, गर्भपात हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पशुपालकों को लू और गर्मी से बचने के उपाय करना चाहिए।
पशुओं को हीटवेव से बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जैसे – पशुओं को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त छांव और हवा हो। उनके विचरण करने के लिए पर्याप्त जगह हो। भैसवंशीय पशुओं को शाम के समय नहलाएं और पशुओं के बाड़ों पर लगी टाट पर पानी का छिड़काव करते रहें ताकि ठंडक बनी रहे। पशुओं के बाड़े में शुद्ध पेयजल, सूखे चारे के साथ साथ हरा चारा रखें। भार ढोने वाले पशुओं को दोपहर के समय काम में नहीं जोतें। उन्हें छायादार स्थान पर बांधें रखें। ये कुछ सावधानियां हैं जिन्हें अपनाकर आप पशुओं को लू से बचा सकते हैं।
लू लगने पर क्या करें-
अगर पशुओं को लू लग गयी है तो उसे फौरन छायादार स्थान पर ले जाएं। उसके शरीर और सिर पर पानी डालें औरदव फिर भीगा कपड़ा बार बार रखें,इससे पशु को राहत मिलेगी। यदि पशु चारा खाना बंद कर दे, सुस्त या बीमार दिखाई दे तो ऐसी स्थिति में फौरन उसे नजदीक के वेटेनरी डॉक्टर के पास ले जाएं। उसकी सलाह से फौरन इलाज शुरू करवाएं।
हीटवेव अथवा लू में पशुओं का श्वसन दर बढ़ जाता है तथा उनके शरीर का तापमान लगभग 106 डिग्री से 108 डिग्री फारेनहाइट तक बढ़ जाता है। इसके उपचार हेतु पशुओं को एंटीबायोटिके दवाऐं व फ्लूड थेरेपी की जाती है तथा पशुओं को नहलाया जाता है, जिससे तत्काल रूप से तापमान घट जाय। हीटवेव के समय ज्वार/बाजरा आदि में नमी की कमी के कारण पशुओं को सायनाइड विषाक्तता हो जाती है। इससे पशुओं द्वारा चारा खाने के बाद मुंह से झाग निकलने लगता है तथा पशु गिरकर तड़पने लगता है। इसके उपचार हेतु सोडियम थायोसल्फेट के साथ फ्लूड थेरेपी की जाती है। पशुओं को अस्वस्थता की स्थिति में तत्काल सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सालय पर सम्बन्ध स्थापित करते हुए समुचित उपचार करायें। पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में थोडियम थायोसल्फेट एवं एट्रोपिन सल्फेट उपलब्ध है। पशुपालन विभाग, देवरिया द्वारा डॉ रामधारी राम, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, राजकीय पशु चिकित्सालय-रूद्रपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

22 minutes ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

32 minutes ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

36 minutes ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

21 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago