डीएम ने सीएम डैशबोर्ड के प्रगति पर की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें। उन्होंने जनपद के प्रथम रैंक आने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रथम रैंक से संतुष्ट होने के बजाय सभी लोग और अधिक परिश्रम करें व योजनाओं को धरातल पर उतारें। उन्होंने सी, डी और ई ग्रेड प्राप्त परियोजनाओं में सुधार के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया और कहा कि कोई भी आवेदन समय सीमा के उपरांत लंबित न रहे। प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखें और समयांतर्गत निस्तारित करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओ तथा परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारीअनुराज जैन , सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

13 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

16 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

17 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago