Categories: Uncategorized

पिता की मौत पर नहीं मिली छुट्टी, नाराज शिक्षक बैठे धरने पर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।फरेंदा विकास खंड के एक शिक्षक के साथ संवेदनहीनता युक्त व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार रामजी विश्वकर्मा कंपोजिट विद्यालय निरनाम पश्चिमी फरेंदा में सहायक अध्यापक हैं,उनके पिता का शनिवार की रात में देहांत हो गया।
शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी फरेंदा को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वे इकलौते बेटे हैं और उन्हें पिता की अंतिम क्रिया के लिए रुकना है लेकिन अधिकारी ने मेडिकल या सीएल लेने की सलाह देकर फोन काट दिया।
शिक्षक ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए प्रयास किया, लेकिन स्वस्थ्य होने के कारण डॉक्टर ने मना कर दिया। एक साल में 14 आकस्मिक अवकाश में से छुट्टी लेने पर भविष्य की आपात स्थितियों के लिए अवकाश नहीं बचेगा।
बुधवार से डायट में गणित,विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित था। जब शिक्षक प्रशिक्षण में पहुंचे,तो डायट के प्रवक्ताओं ने उन्हें यह कहते हुए वापस भेज दिया कि वे भाषा के शिक्षक हैं और यह प्रशिक्षण गणित, विज्ञान शिक्षकों के लिए है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने बताया कि रामजी किसी धरने पर नहीं बैठे थे।अपनी शिकायत को लेकर रामजी आए हुए थे। उनके शिकायत का समाधान कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रताप पाण्डेय, मंत्री वीरेंद्र मौर्य,बंशीधर पाण्डेय, संरक्षक सुशील सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, विजय पाण्डेय, रितेश राय, विकाश मिश्र, राजन गुप्ता, रमेश तिवारी, कैलाश मौर्य, प्रमोद यादव, स्वप्निल गुप्ता सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago