गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गार्गी इकाई, निवेदिता इकाई एवं अहिल्याबाई इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन पर्यावरण संरक्षण- विकसित भारत की चुनौतियां शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन एवं मूल्यांकन डॉ. अनम तनवीर द्वारा किया गया है एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय परिणाम की घोषणा की गई। इसी क्रम में नशा मुक्त भारत एवं टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीनों ही इकाइयों के लगभग 128 स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने अपने सक्रिय प्रतिभागिता निभाई।
संपूर्ण कार्यक्रम में गार्गी इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन कनौजिया, निवेदिता इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना अहिरवार एवं अहिल्याबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नूपुर सिंह की उपस्थिति बनी। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं एवं सेवकों के बीच अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…