Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनामांकन के चौथे दिन एक निर्दल प्रत्याशी ने किया नामांकन

नामांकन के चौथे दिन एक निर्दल प्रत्याशी ने किया नामांकन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र हेतु 01 निर्दल प्रत्याशी मित्रसेन यादव पुत्र चन्द्रभान यादव द्वारा रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया और 01 व्यक्ति रामप्रवेश मिश्रा पुत्र सम्पूर्णानंद मिश्रा द्वारा राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इण्डिया से नामांकन पत्र प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने एवं नामांकन पत्रों को दाखिल/जमा किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024 सायं 03 बजे तक निर्धारित है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या-03 को नामांकन कक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments