बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बैरिया तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला निवासी देवदत्त सिंह (66) की मौत गुरुवार देर रात बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव चिमनी के गढ्ढा के पास मिला। जानकारी के अनुसार, देवदत्त सिंह दयाछपरा ढाला से सब्जी आदि लेकर घर लौट रहे थे। देर रात नाव उपलब्ध न होने के कारण वे दयाछपरा चिमनी ढाला से पानी हेलकर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान असंतुलित होकर गहरे गढ्ढे में चले गए और डूब गए। चिमनी ढाला पर शव दाह कर रहे लोगों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुनः तलाश के दौरान उनका गमछा पानी में तैरता दिखा, जिसके सहारे उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से चिंतामणि राय के टोला में शोक की लहर दौड़ गई है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…