(सिद्धार्थनगर से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट )
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। (राष्ट्र की परम्परा)मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बे में एक नाई की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक के गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चांदेगढ़िया गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल सोमवार देर शाम चेतिया कस्बे में स्थित नाई की दुकान पर बाल कटाने गया था। दुकान के मालिक अशोक से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अशोक ने उस्तरे से विशाल के गर्दन और पेट पर वार कर दिया। हमले में विशाल के पेट में गंभीर चोट लगने से आंत बाहर आ गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल विशाल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
मामले की सूचना पाकर मिश्रौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी नाई अशोक की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…