ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अमवार स्थित PAC कैंप में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन पहुंचे साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी सिपाही संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार 39वीं बटालियन जी कंपनी मिर्जापुर में तैनात थे। पांच अगस्त को वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी निपटाने के बाद उन्होंने अमवार पीएसी कैंप में आमद कराई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 2- 4 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रायफल (एसएलआर) को गर्दन पर सटाकर गोली चला दी, जो गर्दन चीरते हुए सिर को भेद गई। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और आनन-फानन घायल सिपाही को अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, पीएसी नक्सल इंचार्ज देव नारायण यादव और डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। जवान की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

9 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

10 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

10 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

10 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

11 hours ago