मुख्य डाकघर में आधार बनवाने के नाम पर धन उगाही का आरोप, लोगों में आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी आवास के समीप बने मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आधार पंजीकरण के नाम पर कथित रूप से धन उगाही किए जाने से आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों का कहना है कि बिना पैसे दिए आधार बनवाना लगभग असंभव हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकघर में तैनात आधार कार्ड कर्मी और वहां ड्यूटी पर लगे होमगार्ड की मिली-भगत से यह खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही लोगों से पैसे ले लिए जाते हैं और अगले दिन कोटा फुल होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। जिन लोगों से कथित तौर पर लेन-देन नहीं होता, उनका नंबर ही नहीं लग पाता। इससे आए दिन डाकघर परिसर में लोगों की नोकझोंक और बहस की स्थिति बनी रहती है।
पीड़ितों ने बताया कि वे भोर में ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद भी आधार बनवाने का मौका नहीं मिल पाता। वहीं, कुछ लोग कथित सिफारिश या पैसे के दम पर आसानी से अंदर पहुंच जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब जनपद मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर की यह स्थिति है, तो ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों की दशा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
यह भी हैरानी की बात है कि मुख्य डाकघर जिला मुख्यालय में स्थित है, जहां जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन आते-जाते रहते हैं, इसके बावजूद इस तरह की अव्यवस्था और कथित धन उगाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता परदेसी, साहिल, प्रदीप, जितेंद्र, चंदन, सुरेंद्र सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। आमजन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

48 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

3 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

6 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago