Categories: Uncategorized

विधायक डॉ. असीम कुमार ने निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में श्रम विभाग अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित श्रमिकों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिकों को जनसेवा केंद्रों अथवा upbocw पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 40 रुपये तथा प्रतिवर्ष 20 रुपये नवीनीकरण शुल्क जमा कर पंजीकरण जारी रखना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को संतान के जन्म पर मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के अंतर्गत बालक के जन्म पर 20,000 रुपये तथा बालिका के जन्म पर 25,000 रुपये की सहायता दी जाती है। मातृत्व हितलाभ योजना में पुरुष श्रमिकों को 6,000 रुपये तथा महिला श्रमिकों को तीन माह का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाता है। संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 24,000 रुपये तक की सहायता, अटल आवासीय विद्यालय में चयन के बाद कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा, पुत्री के विवाह पर 55,000 रुपये तथा सामूहिक विवाह पर 1,00,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है।
इसके अतिरिक्त पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर आश्रित को 2,25,000 रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर 5,25,000 रुपये की सहायता का प्रावधान है।
कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के 10 लाभार्थियों को कुल 5,50,000 रुपये, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 7 लाभार्थियों को 3,00,733 रुपये, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के 7 लाभार्थियों को 15,75,000 रुपये तथा अटल आवासीय विद्यालय योजना के 4 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार कुल 23,70,733 रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही बढ़ई का कार्य करने वाले एक श्रमिक का पंजीकरण कर पंजीयन कार्ड तथा तीन ई-श्रम कार्ड भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृत्ता उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर शशि शेखर मिश्रा, संदीप मल्ल, संदीप सिंह सहित रामेश्वर सिंह, दिलीप, राबिया खातून, विनय कुमार, सायरा खातून, आशुतोष पांडे, शांति देवी, धर्मेंद्र पांडे, दिलीप गुप्ता, स्वामीनाथ, रामप्रीत, नयनपति, बचन, दुर्गावती, रामवती, सीमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

1 hour ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

5 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

5 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

5 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

5 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

5 hours ago