तानाशाही के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय घेराव से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के महराजगंज जनपद में कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन के मद्देनज़र सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों से कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राजनीतिक द्वेष के तहत लगातार निशाना बनाया जा रहा है। नेताओं का आरोप है कि बीमारी की अवस्था में भी दोनों नेताओं से 56-56 घंटे तक पूछ-ताछ की गई और बिना किसी एफआईआर के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसे तथ्यों के अभाव में न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार प्रायोजित बदले की कार्रवाई करार देते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा ईडी की कार्रवाई को सही ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। वोट चोरी से लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाइयां नहीं रुकीं तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। आने वाले दिनों में भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति को पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।
इस मौके पर सदा मोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रमेश श्रीवास्तव, राम नारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, राम प्रताप, प्रमोद पांडेय, अब्दुल गनी, विजयकांत सिंह, लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago