अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बजट का किया विरोध

मार्ग निर्माण के लिए कार्यकर्ता करेंगे भूख हड़ताल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय धरने के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को सलेमपुर उप जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किये गये बजट को बेरोजगारी व महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। इस बजट से गरीबी भुखमरी और बेरोजगारी बढेगी। यह बजट देश की मेहनतकश जनता के हितों के अनुकूल नहीं है। बजट में खाद्य सबिसिडी में 7082 करोड़ व उर्वरक सबिसडी में 24894 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। शिक्षा बजट में भी 07 फीसदी की कटौती की गई है। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि बजट में मनरेगा की मद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इलाज, और ग्रामीण विकास तथा दलित आदिवासी कल्याण के बजट भी कतई बढ़ोतरी नहीं की गई है । ग्रामीण भारत में बेरोजगारी के संकट से निपटने के लिए बजट धनराशि अपर्याप्त है। बेरोजगारी दूर करने के सवाल को नाटकीय रूप दिया गया है। जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए बजट में कोई उपाय नहीं किया गया है। बजट में नौजवानों का कौशल बढ़ाने की बात तो की गई है लेकिन रोजगार कहाँ और कैसे देंगे कोई सटीक जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर बजट से गरीब और गरीब होंगें क्योंकि अप्रत्यक्ष करों से मंहगाई और बढेगी। इस प्रकार आम मेहनतकश जनता का शोषण और तेज हो जायेगा। खेत मजदूर यूनियन की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई आपसे आग्रह करती है कि पसहानुभूति पूर्वक बिचार करने हेतु भारत सरकार को निर्देश देने का कष्ट करें। बजट में मनरेगा की धनराशि बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये की जाय। मजदूरी की दर बढा कर 600 रुपये घोषित की जाय। बकाया मजदूरी का भुगतान तुरंत कराया जाय।
खाद्य सुरक्षा, कृषि उर्वरक सबिसडी , शिक्षा आदि के बजट में की गई कटौती वापस ली जाय। ग्रामीण विकास, दलित व आदिवासी कल्याण आदि बजट में गुणात्मक वृद्धि की जाय।
सरकारी नौकरियों में रिक्त पड़े पद भरे जांय तथा नये पदों का भी श्रजन किया जाय। उत्तर प्रदेश में दलितों व महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर होने वाले अपराध सख्ती से रोके जांय। रामपुर मगहरा मार्ग जिसका टेंडर 2020 में हो चुका है लेकिन लेकिन आज तक इस रोड का निर्माण नहीं हो पाया इस रोड के ऊपर सैकड़ो गांव पड़ते हैं जिससे यातायात बाधित होता है और खराब सड़क की वजह से लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं अगर जल्द ही इसका निर्माण नहीं हुआ तो 29 तारीख से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ता रामपुर मोड़ पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे
बिजली विभाग द्वारा लगाए गए आधे अधूरे बिजली केबल डॉ चंदन गुप्ता वाली गली ,संत तुलसी मार्ग ,संस्कृत पाठशाला रोड के केबलिंग का कार्य संपूर्ण जल्द से जल्द पूरा किया जाए. इस धरने में कामरेड बालेंद्र मौर्य, कामरेड हरेकृष्ण कुशवाहा,कामरेड प्रेमचंद यादव, कामरेड संजय कुमार गोंड , राम छोटू चौहान ,कामरेड गंगा देवी ,कामरेड तारा देवी ,और दर्जनों साथी मौजूद रहे .

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

25 minutes ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

18 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

18 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

18 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

19 hours ago