पिकप व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को बरहज थाना अंतर्गत कपरवार क्षेत्र के ग्राम फौजी नगर के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकप व बाइक की सामने से जोरदार टक्कर हो गयी , टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार हवा में लहराता हुआ दूर जा गिरा और अनियंत्रित पिकप ने उसे कुचल दिया, चालक पिकप छोड़ मौका देख फरार हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस दी, सूचना पर पहुँची पुलीस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुचाया।
जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
मदनपुर थाना क्षेत्र ग्राम केवटलिया निवासी कृष्णकांत यादव 28, पुत्र रामनक्षत्र यादव किसी काम से गुरुवार की सुबह कपरवार आये थे, कुछ देर बाद घर वापस जाने लगे ज्योही फौजी नगर पहुँचते हैं कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकप से जोरदार टक्कर हो गयी।जिससे कृष्णकांत को गम्भीर छोटे आयी। घटना को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बरहज पहुचाया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बन्ध में बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया हैं। तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

11 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

18 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

30 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

31 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago