आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
देवगांव बाजार के मेहनाजपुर रोड पर जोगापट्टी में मंगलवार की रात चोर सराफा की दुकान के शटर का ताला तोड़कर, डेढ़ लाख से अधिक के चांदी के आभूषण उठा ले गए। लोगों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर निवासी अरुण सेठ उर्फ कल्लू की देवगांव के मेहनाजपुर रोड पर जोगापट्टी में किराए के मकान में सराफा की दुकान है। रोज की तरह वह मंगलवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। बुधवार की सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए, घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी आ गए। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी का डीवीआर, डिसप्ले, चांदी की थाल, गिलास, नारियल, चांदी की सोपाड़ी, आधा किलो चांदी के पुराने जेवर सहित अन्य सामान गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये से अधिक का माल गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच मे जुट गई है।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…