आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के कलेक्ट्रेट स्थित गांधी हॉल में बुधवार को एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को स्टॉल लगाकर व बैनर पोस्टर के माध्यम से ईवीएम से वोट डालने के प्रति जागरुक करते हुए प्रशिक्षित भी किया गया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर को बनाया गया है।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता को लेकर यह लगाया गया है। इसके अलावा जो नए वोटर हैं उनको ईवीएम पर कैसे वोटिंग करनी है और वीवीपैट मशीन पर जो वोट किया है, उसकी पर्ची दिखाई देती है और निकलती है। इसको लेकर बताया गया। इसके अलावा बीयू और सीयू क्या होता है इसकी जानकारी दी जा रही है।
भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…