स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान रात में एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है, उसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसे सीज कर दिया गया है और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी सीमा पर पिलर संख्या 651/11 के पास पुलिस टीम के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, सिपाही धीरज कुमार, रामवीर चौहान और सशस्त्र सीमा बल के एएसआई एल लोकेंद्र, कांस्टेबल एस मुत्तु सेलवा कुमार, सुरेन्द्र कुमार थोराट, प्रशान्त और मनीष पांडेय संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के दौरान एक युवक भारत में प्रवेश करते दिखाई दिया जिसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद हुई,बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गए तस्कर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के घसियारन मोहल्ला निवासी जुबेर पुत्र गुज्जन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के कमान्डेंट बासुकी नंदन पांडेय ने बताया की बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 18 लाख रूपये है आंकी गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

21 minutes ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

35 minutes ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago