दिल्ली में 7 साल बाद पटाखों की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति, खुश हुए दिल्लीवासी

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए इस दीपावली पर बड़ी खुशखबरी आई है। सात साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्लीवासियों को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने कहा कि यह फैसला परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक सुंदर संतुलन स्थापित करता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि अबकी बार दीपावली का उत्सव पर्यावरण संग मनाया जाएगा।

साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दिल्ली-एनसीआर में पारंपरिक पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद हर साल वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के कारण यह रोक जारी रही। इस बार कोर्ट ने 19 और 20 अक्तूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें – उन्नाव में पति ने हथौड़ी से की पत्नी की हत्या, दो मासूमों के सामने हुआ कत्ल; दहेज हत्या में छह पर FIR

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि केवल नीरी (CSIR-NEERI) से प्रमाणित क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखे ही मान्य होंगे। इनकी बिक्री 18 से 20 अक्तूबर तक अधिकृत दुकानों पर ही की जाएगी। सरकार जल्द ही लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं की सूची जारी करेगी ताकि अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि “अगर दिल्ली की हवा दीपावली के बाद बेहतर रही तो यह छूट आगे भी जारी रह सकती है।” इसके लिए दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीपीसीसी और सीपीसीबी समेत कई एजेंसियां निगरानी करेंगी। 14 से 25 अक्तूबर तक हर दिन एक्यूआई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।

2018 में वैज्ञानिक संस्थान सीएसआईआर-नीरी ने ग्रीन पटाखे विकसित किए थे, जो सामान्य पटाखों की तुलना में कम धुआं और ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। अब दिल्लीवासी इन्हीं ग्रीन पटाखों से अपनी दीपावली रोशन कर सकेंगे — पर्यावरण की सुरक्षा के साथ।

यह भी पढ़ें – जय और उजैर बच्चों में जगा रहे हैं संविधान और पर्यावरण की चेतना

Karan Pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

2 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

2 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

2 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

2 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

3 hours ago