इंदिरापुरम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वसुंधरा टी-प्वाइंट पर 14 अक्तूबर की रात पुलिस ने एक बाइक सवार से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ कर 25 हजार रुपये का इनामी लूट का आरोपी अफजल को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी और उसे नियंत्रण में लिया गया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान अफजल बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में अफजल ने स्वीकार किया कि वह 17 सितंबर को लोनी में हुई लूट की वारदात का मुख्य आरोपी है। उसने बताया कि उसने अर्थला निवासी अंकित कुमार से पार्सल से भरा बैग लूटने की घटना अंजाम दी थी। इस मामले में उसका साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस ने अफजल को 15 अक्तूबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…