ईदुल जुहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी सिद्दत के साथ ईदुल जुहा की नमाज़ अता की। स्थानीय नगर स्थित ईदगाह में मौलाना हामिद रजा अजहरी ने सुबह साढ़े सात बजे ,नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह साहब ने सुबह सात बजे, पटेल नगर स्थित जिन्नाती मस्जिद हाफिज अली रजा ने सुबह छह बजे गौरा स्थित मस्जिद में मौलाना कमरूद्दीन रजा रसीदी ने सुबह सात बजे तथा पैना के जामा मस्जिद में मौलाना हसनैन साहब ने सुबह सवा सात बजे ईदुल जुहा की नमाज अदा करायी।बरहज के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां ईदुल जुहा की नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गयी। नमाज के दौरान सुरक्षा चाक चौबंद व प्रशासन मुस्तैद रहा।इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,हाजी मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद, अब्दुल जब्बार राईन,हाजी मोहम्मद आरिफ भोलू,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन, जावेद अख्तर बबलू राईन,खुर्शीद आलम,मुनीर शाह,डम्पी खान,अशरफ अली, मुख्तार अहमद,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, इरफान अली,युनूस अंसारी,आदि अकीदतमंदों ने नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।इस दौरान ईदगाहों पर पहुंच कर चैयरमैन प्रतिनिधि श्याम सुन्दर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, विरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप जायसवाल आदि ने अकीदतमंदों से गले मिलकर बधाईयां दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago