काली प्रसाद के जिलाध्यक्ष बनने से बदला सलेमपुर का राजनीतिक समीकरण, रणविजय समर्थकों में बढ़ा उत्साह

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेतृत्व ने पूर्व विधायक काली प्रसाद को देवरिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जाहिर की।

सलेमपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और वर्तमान में यहां से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक काली प्रसाद, रणविजय कुमार सहित कई नेता भाजपा के संभावित दावेदार माने जा रहे थे। ऐसे में काली प्रसाद को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सलेमपुर का राजनीतिक समीकरण बदलता नजर आ रहा है।

नए जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में रणविजय कुमार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान काली प्रसाद ने स्वयं रणविजय कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दलित समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। “रण में विजय” के नारों के साथ समर्थकों का उत्साह भी चर्चा का केंद्र बना रहा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि काली प्रसाद को संगठन की कमान मिलने से भाजपा में नए नेतृत्व को अवसर मिलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं रणविजय कुमार के समर्थकों में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नया जोश दिखाई दे रहा है।

पूर्व विधायक काली प्रसाद को संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद रखने वाला नेता माना जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले काली प्रसाद ने विधायक रहते हुए क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। माना जा रहा है कि उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अब सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का भविष्य का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले समय में यह नया राजनीतिक समीकरण जिले की राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago