स्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी पूजा सम्पन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l ठाणे पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में परम पूज्य स्वानंद बाबा सेवा न्यास की तरफ से रामनवमी के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की गई। इसमें सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्रीराम के साथ स्वानंद बाबा की जयकारा के साथ भगवान श्रीराम के आगे नतमस्तक हुए। स्वानंद बाबा की समाधी पर भगवान श्रीराम के तीर कमान की पूर्णाकृति वाली राम धनुष रंगोली आकर्षक का केंद्र थी।
इस मौके पर प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, सय्यद सलमान, महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता एड अरविंद तिवारी, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, राकेश पांडेय, सुरेंद्र सिंह, विपेंद्र पाठक, राजेश दुबे, शिवसागर मिश्रा, अनिल मिश्रा उपस्थित थे।
इन मौके पर कन्या पूजन व हवन भी संपन्न हुआ। कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें दक्षिणा, चुनरी, उपहार आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर भजन गीतों की प्रस्तुति की गई। बाद में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

43 minutes ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

13 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

16 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

17 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago