आस्था की वेदी पर छठ व्रतियों ने पुत्र व पति की मंगल कामना के लिये सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पूजा में उमड़ा भक्तों का शैलाब

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर सरयू के पावन तट पर हजारों छठ व्रतियों ने पुत्र व पति की मंगल कामना हेतु भगवान सूर्य की उपासना की। बताते चलें कि लोक आस्था का पर्व छठ पूजा पति व पुत्र की मंगल कामना हेतु पूरे विश्व मे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसमें महिला श्रद्धालुओं द्वारा व्रत रहकर स्वच्छता के साथ मिट्टी की वेदी पर कलश के साथ सारे फल फूल व गन्ना रखकर छठी माता का पूजा अर्चना किया गया। कुछ देर बाद डूबते हुए सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया गया, ततपश्चात सभी श्रद्धालु प्रसाद के साथ अपने अपने घर को प्रस्थान किये। वैसे तो भगवान भास्कर के उपासना का महापर्व छठ भरतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है, इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। यह पूजा शुक्रवार की उषा काल मे भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ समपन्न होगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी बरहज द्वारा स्वच्छता, लाइट, ड्रोन कैमरा, बैरिकेडिंग कर घाटो को गाय के गोबर से बने पेंट से सजाया गया है, पूरी व्यवस्था चाकचौबंद की गई हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न होने पाए, वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने रंगोली बनाई छत्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोक आस्था का पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

12 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

12 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

12 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

12 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

12 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

12 hours ago