चाइनीज लहसुन पर प्रतिबंध के बाद भी विक्रय किए जाने पर होगी कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य जनपद देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में योजित जनहित बाद संख्या 832/ 2024 मोतीलाल यादव बनाम भारत सरकार संदर्भ में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा चाइनीज लहसुन पर प्रतिबंध के बाद भी विक्रय किए जाने पर सूचना के आधार पर कार्रवाई की एक जाने के निर्देश दिए गए हैं। उपरोक्त के आलोक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बिनय कुमार सहाय ने आम जनमानस को अवगत कराया है कि फंगस प्रभावित होने एवं कीटनाशकों की मात्रा ज्यादा होने के कारण चीनी लहसुन का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए हितकारी नहीं है इसकी पहचान इसकी कलियों में सफेद के साथ गुलाबी होना ,जड़ का नहीं होना और बड़े साइज तथा सबसे महत्वपूर्ण देसी लहसुन की तुलना में सस्ता होना प्रमुख रूप से है।
भारत सरकार द्वारा चाइनीज लहसुन के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध है किसी भी व्यक्ति को इसके विक्रय अथवा भंडारण की सूचना मिलती है तो विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 पर तुरंत सूचित करें चाइनीस लहसुन के संबंध में कोई भी सूचना शिकायत सीधे उक्त हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जा सकती है।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago