देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर, देवरिया द्वारा 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 09 बजे से राजकीय इण्टर कॉलेज, देवरिया में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में किया जायेगा।
रोजगार मेले में क्वेस कार्प कम्पनी द्वारा 10वीं, 12वीं, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यताधारक महिला एवं पुरुष रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को वेतनमान रू0-15000 से 40000 तक (अनुभव के आधार पर) कैम्पस चयन किया जाएगा।
उपर्युक्त योग्यता के इच्छुक महिला एवं पुरूष अपने रेज्यूम (बायोडाटा) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क करें। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, प्रतिभाग करने या चयन होने एवं उसके उपरान्त भी किसी प्रकार की धनराशि देय नहीं है। यदि किसी के द्वारा धनराशि मांगी जाती है तो जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया में सूचित कर सकतें है।
34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…
हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…
सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…