Categories: Uncategorized

एसिड विक्टिम दसवीं की छात्रा काजल एक दिन के लिये बनी जिलाधिकारी

जनसुनवाई करने के साथ ही अभियोजन शाखा एवं महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति अपराध समाप्त करने का है सपना:- काजल यादव

अमित त्रिपाठी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों, मुख्य रूप से बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने तथा इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने हेतु वूमेन एंड चिल्ड्रन फर्स्ट, एंडिंग वायलेंस अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन(EVAWCH)प्रोग्राम एवं मिशन शक्ति फेज 5 का संचालन वर्तमान में जनपद में संचालित हो रहा है,जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने सुश्री काजल यादव एसिड अटैक सर्वाइवर को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया।नामित जिलाधिकारी काजल यादव ने जिला अधिकारी कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के उपरांत उन्होंने अभियोजन शाखा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न से संबंधित अपराध के लिए आई पी सी की धारा 498 ए के 6 मामले, दहेज हत्या के तीन मामले तथा बलात्कार के चार मामलों में दोषियों को सजा इस माह कराई गई। घरेलू हिंसा से संबंधित महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के अधीन माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का शत प्रतिशत क्रियान्यवन सुनिश्चित किया गया। नामित जिला अधिकारी ने संयुक्त निदेशक अभियोजन को महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण कराए जाने, दोषियों को सजा दिलाने तथा महिलाओं को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने वाले आपराधिक कानून के प्रति महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी काजल यादव द्वारा महिला कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिला प्रवेश अधिकारी से मिशन शक्ति फेज 5 में जन जागरूकता चरण हेतु कराये जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। नामित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना को आम जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1098( चाइल्ड हेल्पलाइन) 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) 1098 (वूमेन पावर हेल्पलाइन) 181 (वूमेन हेल्पलाइन) 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए हेल्पलाइन) के विषय में जनता को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए। जनसुनवाई एवं अभियोजन शाखा तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने भी नामित जिला अधिकारी को भरपूर सहयोग किया।इस दौरान योजनाओं से अवगत कराते हुए उनके बेहतर क्रियान्यवान से संबंधित आवश्यक निर्देशों से भी अवगत कराया गया, जिससे जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण होने एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्यवन हो सके एक दिन के लिए नामित जिला अधिकारी काजल यादव 10वीं कक्षा की छात्रा हैं तथा उनका सपना सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को समाप्त करने के साथ ही समाज सेवा करना भी है। मीडिया से भी वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की। इस दौरान नामित जिलाधिकारी के अलावा जनपद के जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी तथा जनसुनवाई हेतु आए आम जन उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago