परिसर का बाउंड्री वाल टूटने से परिसर में अंजान व्यक्तियों का हर रोज हो रहा आना-जाना जिम्मेदार मौन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर का बाउंड्री वाल बीते एक माह पूर्व हुई बारिश के कारण लगभग 15 मीट अपने आप ही भर-भरा कर गिर गया था। बाउंड्री वाल टूटे महीनों बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार टूटे बाउंड्री वाल का निमार्ण करवाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जिम्मेदारों की यह लापरवाही देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि जिम्मेदार किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार उपरोक्त ब्लाक परिसर में मौजूद ग्राम पंचायत सचिव आवास के पास बाहर की दीवार लगभग 15 मीटर टूट कर पुरी तरह धराशाही हो गया है जिसकी सुधि कोई नहीं ले रहा है। कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। परिसर में रहने वाले सचिव सहित अन्य कर्मचारियों मे टूटे बाउंड्री वाल को लेकर हमेशा चोरी होने का भय बना रहता है। लोगों ने यह भी बताया कि ब्लाक परिसर में मौजूद सभी कार्यालयों में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज के साथ साथ आफिस व कार्यालय में कम्प्यूटर सिस्टम भी लगा हुआ है। जिसको लेकर सभी कर्मचारियों मे किसी अनहोनी घटना होने का भय हमेशा बना रहता है। इस सन्दर्भ में खंड विकास अधिकारी नौतनवां अमित मिश्रा ने बताया कि बाउंड्री वाल टूटने की जानकारी है जिसका कार्य योजना बनवाया जा रहा है। जल्द ही टूटे बाउंड्री वाल का निमार्ण करवाया जायेगा।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…