Categories: Uncategorized

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश छोड़ गया हिन्दी भवन का दुर्गा पूजा

  • पर्यावरण को मुहिम बना सजाया गया माँ का पंडाल
  • दुर्गा पूजा के दौरान दर्शनार्थियों को बाटे गए 1500 पौधे

अमित त्रिपाठी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) जय माँ दुर्गा पूजा समिति हिन्दी भवन अपने 53वां वर्षगांठ मनाया। जहाँ माता का पंडाल प्राकृतिक सौंदर्य संसाधनों से सजाया गया। विगत दिनों अत्यधिक गर्मी और असन्तुलित वातावरण के कारण समिति ने पर्यावरण संरक्षण को पंडाल का रूप दिया और एक जन आंदोलन के तहत लोगो मे जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। दुर्गा पूजा के इन चार दिनों के अनुष्ठान के दौरान समिति ने पौधे बाटने का निर्णय लिया और विभिन्न सामाजिक संगठनों की मदद जैसे ‘लोक कल्याण सेवा न्यास, मऊ, बर्नवाल समाज, मऊ और जायसवाल समाज मऊ के सहयोग से सौरभ बर्नवाल और कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में 1500 से ज्यादा पौधे भक्तो को प्रसाद के रूप में दिया गया। इस दौरान लोगो मे पौधरोपण करने की ललक जगाई गई। साथ ही साथ लगे हुए पेड़-पौधों को संरक्षित करने की अपील भी की गई।
इस बीच नवरात्रि में माता के नवो रूपो का सजीव दर्शन चारो दिन कराया गया। झांकी दर्शन के दौरान हरियाणा के बंदरो के आतंक के साथ साथ 15 फ़ीट के महाबली हनुमान का सुंदर दर्शन भी श्रद्धालुओ ने किया। 4 दिनों के अनुष्ठान के दौरान लोगो को असन्तुलित पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान ऐसे लोगो को भी समिति ने सम्मानित भी किया जो विगत कई सालों से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। जिसमे प्रमुखता से लोक कल्याण सेवा न्यास के संरक्षक आनंद सिंह, ट्रस्टी संगीता दिवेदी, डॉ अजय सिंह और 1390 दिनों से प्रतिदिन पौधा लगाने के लिए शैलेन्द्र प्रताप को समिति ने सम्मानित किया। संरक्षक विजय तुलस्यान ने हिन्दी भवन के इतिहास को लोगो मे दोहराया और महामंत्री रितेश जायसवाल ने हर साल पंडाल पर नए-नए प्रयोग के लिए समिति के सभी सदस्यों का अभिवादन किया।
इस दौरान अंकुर बरनवाल, अंकित बरनवाल, सौरभ बरनवाल, विशाल बरनवाल, संदीप मौर्य, राघव बरनवाल, संदीप जायसवाल, विजय बरनवाल ,मनोज गुप्ता, विश्वजीत, और गौरव गुप्ता समेत कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में समिति की मदद की।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago