गैंग्स्टर अधिनियम के तहत अभियुक्त की अर्जित संपत्ति हुई कुर्की

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गैंग्स्टर के तहत मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदहा निवासी युसूफ अली उर्फ दद्दन शाह पुत्र ननकऊ के विरूद्ध प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई में पुलिस एवं राजस्व विभाग के द्वारा गैंग्स्टर अधिनियम के तहत इनके मकान सहित दुकान को अर्ध कार्यवाही के तहत सीज कर दिया, साथ ही निवास स्थान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
इस दौरान चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बना रहा वहीं पुलिस की इस कार्रवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया ,जानकारी अनुसार यूसुफ़ अली उर्फ़ दद्दन शाह का अपराधिक इतिहास लूट, चोरी, छिनैती , मर्डर आदि के कारण सम्बंधित थाने पर इनके द्वारा किये गए अपराध पर दर्जनों धाराएं पंजीकृत है ।पुलिस अधीक्षक के आख्या के तहत गैंग्स्टर अधिनियम, 1986 के तहत धारा 14 (1) के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट को भेज दिया गया जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इनकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया।
कोर्ट के द्वारा मिले आदेश को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार राय थाना प्रभारी पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी और तहसीलदार पयागपुर धर्मेन्द्र कुमार शिवदहा स्थित दद्दन शाह पैतृक आवास पहुंचे और कुर्की की कार्यवाही करते समय वीडियोग्राफी करवाकर घर की सम्पत्ति को ताला लगाकर सीज कर दिया,इस दौरान उप निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, राम आधार यादव, धात्री शंकर सहाय सिंह,दीवान केसीसिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार चौधरी, आशुतोष गुप्ता, आशीष चौहान, प्रधान शिवदहा पचरन्नाथ सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago