मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज परतावल में मनरेगा के तहत चक मार्ग निर्माण और पुरैना माइनर नहर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सिरसिया में चक मार्ग के निरीक्षण के दौरान मार्ग की लंबाई व चौड़ाई, परियोजना की लागत, सृजित मानव दिवस आदि की जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ परतावल को निर्देश दिया कि ससमय और गुणवत्तापूर्ण कार्य को सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए मार्ग के किनारों पर भी समतलीकरण कार्य कराने के लिए कहा।
इसके उपरांत उन्होंने पुरैना माइनर नहर की सिल्ट सफाई का कार्य देखा। उन्होंने सिल्ट सफाई की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सफाई का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करें और सुनिश्चित करें कि नहर का सेक्शन मानक के अनुरूप रहे ताकि नहर के बेड में गंदगी न जमा होने पाए और पानी के प्रवाह में भी कोई बाधा न हो।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, बीडीओ परतावल रजत गुप्ता, सहायक अभियंता तनु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

2 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

2 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

2 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

3 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

3 hours ago