कोटा मे इंजीनियरिंग तैयारी कर रहे छात्र की हत्या

छात्र भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा का है निवासी

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थानाक्षेत्र भलुअनी के करमटार गंगा निवासी तारकेश्वर सिंह का इकलौता बेटा कोटा में रह कर आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था, वही छात्रो के गुट ने मारपीट कर घायल कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से माँ रीमा सिंह व पिता तारकेश्वर सिंह सदमे में है, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता तारकेश्वर सिंह कोटा के लिए चल पड़े।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के करमटार गंगा निवासी तारकेश्वर सिंह अपने इकलौते बेटे सत्यवीर सिंह को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कोटा भेजा था, बेटा आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था। वह अपनी माँ रीमा सिंह के साथ पीजी में रहता था। सोमवार की शाम को कोटा के जवाहर नगर में एक कैंटीन में वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। वहाँ मौजूद कुछ छात्रो से किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हो गई। विवाद बढता गया और मारपीट होने लगी, छात्रों के गुट ने एक साथ मिल कर सत्यवीर पर हमला कर दिया, एक छात्र ने डंडे से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई। वहा मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी माँ कुछ लोगो के साथ मेडिकल कॉलेज ले गयी, जहाँ इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से घर पर रह रहे पिता तारकेश्वर सिंह को सदमा लग गया, वह अपने परिजनों के साथ कोटा के लिए रवाना हो गये है। वहीं सत्यवीर की मौत से गांव में मातम छा गया है। लोगो ने बताया कि वह पढने मे काफी होशियार था, पढ लिखकर अपनी माँ बाप की सेवा करना चाहता था,मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

rkpshomnath

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

2 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

2 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

2 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

3 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

3 hours ago