पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में वर्ष 2018 में हुई युवक की मौत के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, घटना 31 जनवरी 2018 की है जब जगदम्वा प्रसाद चौरसिया का पुत्र अभय कुमार घर के सामने सब्जी लेने गया था। उसी दौरान बृजेश मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और दोनों बातचीत करने लगे।
इसी बीच पड़ोसी सुधाकर साहनी पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो वाहन से वहां आया और अभय व बृजेश की मोटरसाइकिल पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना धनघटा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए गए, जिन्होंने घटना का समर्थन किया।
सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सुधाकर साहनी को दोषी मानते हुए 3 वर्ष के कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह के अतिरिक्त कारावास का आदेश भी दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

1 hour ago