डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते हुए स्वयं (SWAYAM) पाठ्यक्रमों में पंजीकरण से वंचित विद्यार्थियों को एक बार का विशेष अवसर प्रदान किया है। ऐसे विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री SWAYAM प्लेटफॉर्म से पढ़ें और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एंड सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित हों। परीक्षा फॉर्म भरते समय संबंधित कोर्स का चयन करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी सेमेस्टर में अब तक 1,08,683 से अधिक नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 98,017 से अधिक यूनिक यूजर्स सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इसके साथ ही 1,14,740 से अधिक असाइनमेंट सबमिशन विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं, जो डिजिटल शिक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

स्नातक स्तर पर सेमेस्टर-II में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (SEC) 3 क्रेडिट तथा सेमेस्टर-IV में क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (AEC) 2 क्रेडिट के रूप में संचालित हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर इंटर-डिपार्टमेंटल ओपन इलेक्टिव पाठ्यक्रम 4 क्रेडिट के अनुसार निर्धारित हैं। जिन विभागों में क्रेडिट निर्धारित मानक से कम हैं, वहां अतिरिक्त घटक जोड़कर क्रेडिट की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

कुलपति पूनम टंडन ने कहा कि SWAYAM जैसे राष्ट्रीय मंच से विद्यार्थियों को देश के शीर्ष संस्थानों के पाठ्यक्रमों से जोड़ना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड स्तर पर हुआ पंजीकरण नई शिक्षा नीति के अनुरूप डिजिटल शिक्षण के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवसर केवल एक बार के लिए दिया जा रहा है और भविष्य में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।

स्वयं के नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago