वरासत में लापरवाही बरतने पर लेखपाल हुआ निलंबित

उप जिलाधिकारी वरासत संबंधित प्रकरण लंबित न रखें-डीएम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में वरासत संबंधित प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए और सभी का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर होना चाहिए। इसी के क्रम में तहसील बलिया के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा ने वरासत संबंधी मामले में एक लेखपाल को निलंबित किया है। यह मामला पूजा पुत्री स्व० हरिलाल सा० नूरपुर, पर०को०शर्की, तहसील व जिला बलिया का है, जिनके द्वारा 10.01.2024 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की गयी कि मौजा नूरपुर, पर०को०शर्की के आoनं0 696मि0 व 698 मि0 पर दर्ज उनकी माता की मृत्यु के बाद आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर हल्का लेखपाल द्वारा वरासत की कार्यवाही भी नहीं की गयी और गलत
आख्या लगाकर प्रार्थिनी का आवेदन पत्र भी निस्तारित करा दिया गया। उक्त के सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक हल्दी से जांच करायी गयी, जिसमें उल्लिखित किया गया है, मौजा नूरपुर के खतौनी में गाटा सं० 698, 696 पर रमुना देवी पुत्री विश्वनाथ नि०नूरपुर का नाम दर्ज है। पार्थिनी द्वारा रमूना देवी की मृत्यु के उपरान्त वरारात हेतु आनलाईन आवेदन किया गया, परन्तु हल्का लेखपाल द्वारा न ही वरासत किया गया, न ही विवादित प्रकरण हल कराया गया, जिसके कारण वरासत का प्रकरण लम्बित रह गया । उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि शिवशंकरउपाध्याय, क्षेत्रीय लेखपाल-नूरपुर ने आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र को बिना कारण लम्बित रखा गया, जो उनके द्वारा प्रकरण के निस्तारण में घोर लापरवाही का द्योतक है।इसी मामले में शिवशंकर उपाध्याय, क्षेत्रीय लेखपाल – नूरपुर के विरुद्ध
उपरोक्त आरोपों के आधार पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलम्बित किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

3 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

3 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

3 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

4 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

4 hours ago