बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण समाज कल्याण विभाग के निदेशक के साथ मंगलवार को बलिया पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह आयोजनों में रजिस्ट्रेशन के अनुसार मौके पर भी सत्यापन कर लिया जाए। फरवरी महीने में भव्य तरीके से सामूहिक विवाह कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री अरूण ने सामूहिक विवाह के लिए हुए पंजीकरण व अन्य पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
जांच में और तेजी लाने के निर्देश
मंत्री अरूण ने जांच में और तेजी लाने का निर्देश डीएम-एसपी को दिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण का कोई भी दोषी कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। ऐसी रणनीति बनाई गयी है कि इसके हर दोषी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि चार थानों के अपराध निरीक्षकों को इस प्रकरण में लगाया गया है। इसमें संलिप्त दलालों की खोजबीन जारी है। कई संदिग्धों को मोबाइल फोन के जरिए ट्रेस कर लिया गया है।
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेश सरकारी बैठकों में पानी की बर्बादी पर जताई चिंता…
पंडित नेहरु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने मनाई पुण्यतिथि सलेमपुर देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देश…
मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे शिविर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के मड़िहान बिरिया कला गांव में लंबे समय से…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मगहरा के परसिया भगवती में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन परमपूज्य…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस- प्रशासन ने…